चेहरे पर मौजूद डार्क सर्कल आंखों की खूबसूरती को फ़ीका कर देते हैं। देर रात तक जागने से, बदलते लाइफस्टाइल और मोबाइल का धड़ल्ले से इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल आ जाते है। डार्क सर्कल ना सिर्फ देखने में बुरे लगते हैं, बल्कि आपको उम्रदराज भी जाहिर करते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे किसी दाग़ से कम नहीं दिखते। इन सर्कल से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, जिनका कई बार साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है।


कैसे करें कूल जेल आई मास्क का इस्तेमाल


1.अगर आप आंखों पर कूल जेल आई मास्‍क लगा रही हैं, तो इन बातों का खास ख्‍याल रखें-


2.कूल जेल आई मास्‍क लगाने से पहले आंखों को पानी से साफ कर लें। इस दौरान आंखों में किसी भी तरह का मेकअप प्रोडक्ट नहीं लगा होना चाहिए।


3.इस आई मास्क का इस्तेमाल करते वक्त आंखों को बंद रखें और 5 मिनट से ज्यादा आप इसे आंखों पर मत लगाएं रखें।


4.कभी भी अपनी आंखों पर यूज करने वाले जेल आई मास्‍क को किसी दूसरे से शेयर न करें।


5.अगर मास्‍क का जेल लीक कर रहा है तो समझ जाएं कि अब इसे बदलने का वक्‍त आ गया है।


कूल आई जेल मास्क के फायदे


दिनभर लैपटॉप या कंप्यूटर पर बैठे-बैठे आपकी आंखों में थकान आ गई है और जलन सी हो रही है, तो आप इस मास्क को ट्राई करें और बहुत अधिक रिलैक्‍स फील होगा। आंखों में दर्द या सिर दर्द की समस्या में कूल जेल आई मास्‍क मददगार साबित हो सकता है। आप कुछ देर के लिए इस आई मास्‍क को आंखों पर लगाएं, इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी। आंखों में यदि सूजन है या फिर फुंसी निकल आई है तो भी आप इस आई मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सूजन और दर्द दोनों में ही आपको राहत मिलेगी।


डार्क सर्कल्स कम करने के लिए


यदि आपकी आंखों में डार्क आई सर्कल्‍स की समस्या है, तो आपको इस जेल मास्क का प्रयोग करना चाहिए। दरअसल, कोल्ड कंप्रेसर आंखों के आस-पास की त्वचा के स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है, ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और डार्क सर्कल्स की समस्या भी कम होती है। कई लोगों को ड्राई आई की समस्या हो जाती है, ऐसा तब होता है जब आंखों से मॉइश्चर खत्म हो जाता है। हालांकि, जब भी आपको इस तरह की समस्या हो तो सबसे पहले आपको किसी विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। अगर यदि आप जेल आई मास्क का प्रयोग करती हैं तो इससे आपको थोड़ी राहत तुरंत ही मिल जाएगी।


गाजर आई मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक गाजर लें, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक अंडा लें। गाजर को धोकर छील लें, फिर मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट बना लें, इस पेस्ट में अंडे का सफेद वाला हिस्सा और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट का इस्तेमाल आप अंडर आई पर कर सकती हैं। इस मास्क से आंखों के डार्क सर्कल दूर रहेंगे साथ ही आंखें तरो-ताज़़ा भी रहेंगी।