किताबें जो कि मनुष्य के लिए किसी भी सच्चे दोस्त की तरह सच्ची साथी होती है। किताबे मनुष्य को किसी भी परेशानी से बाहर निकाल सकती है। हर प्रकार का ज्ञान देती है। पर क्या आप जानते हैं, की किताबें पढ़ने का सही तरीका क्या है? किस तरह किताबों को बेहतर तरीके से पढ़ा जा सकता है।
पुस्तकों को पढ़ने का सही तरीका
किताबों से अच्छा कोई दोस्त नहीं और हो भी नहीं सकता। किताबे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है। प्राचीन काल से ही हमें किताबों के महत्व के बारे में बताया जाता रहा है।जो व्यक्ति अपनी जिंदगी में पूर्णत: सफल हुए हैं। उन्होंने भी किताबों को ही अपने सक्सेस का राज बताया है। तथा इन लोगों द्वारा किताबें पढ़ने पर भी जोर दिया गया है।बड़े-बड़े विद्वानों, नेताओ और सफल लोगों तथा साहित्यकारों ने भी कहा है कि जिसने किताबों के महत्व के बारे में जान लिया अथवा इन्हें पढ़ना अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया। वह व्यक्ति आगे चलकर अवश्य सफल हो सकता है। और होगा भी।
बैठकर पढ़ना
पुस्तकों का अध्ययन करते वक्त नींद आती होगी या आलस्यपन महसूस होता होगा। तो यकीन मानिए आप जो पुस्तक पढ़ रहे हैं। उनमें आपका इंटरेस्ट भी नहीं है। आमतौर पर यह स्कूल पाठ्यक्रम ही होता है। इसका आपके लिए उचित तरीका यही होगा कि आप बैठकर इनका अध्ययन करें या अब धीरे धीरे बैठकर पड़ने की आदत डालने का प्रयास करे।यदि आप कहानियां, रोमांस या इंटरेस्टिंग किताबें पढ़ रहे हैं। तो आप इन्हें किसी भी तरह पढ़ सकते हैं। आपको कोई नींद या किसी भी प्रकार का आलस्यपन नहीं आएगा। चूंकि आप इंटरेस्टिंग बुक पढ़ रहे होंगे।
अकेले में पढ़ना
असल में हमारा दिमाग वह काम पहले करता है, जो हमें नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी पुस्तक को बड़े ध्यान से पढ़ रहे हैं, लेकिन अगर आपके पास किसी प्रकार का शोर शुरू हो जाए या कोई बातें करने लग जाए तो 100 प्रतिशत! कि आपका ध्यान भटक जाएगा। कोशिश करते हुए भी आप उनपर से अपना ध्यान हटा नहीं सकेंगे। इसलिए हमेशा कोशिश करना कि पढ़ते वक्त आप अकेले रहो और आपके पास आपको डिस्टर्ब करने वाला कोई ना हो।इसे भी हम किताबें पढ़ने का सही तरीका के अंदर रख सकते हैं। क्योंकि यदि किसी की पढ़ने की इच्छा है ही नहीं तो पढ़ कर क्या सीख लेगा! उसका ध्यान तो हमेशा इधर - उधर ही भटकता रहेगा। इसलिए याद रखिए जब आपका पढ़ने का मन हो तब अवश्य पड़े क्योंकि इच्छा/लगन के साथ पढ़ा हुआ हमेशा याद रहता है।
आप सभी सोशल मीडिया का उपयोग तो करते ही होंगे। वर्तमान में हर व्यक्ति का अधिकतम समय मोबाइल पर ही बीतता है। पर क्या आप जानते हैं, इससे हमें क्या सीखने को मिलता है? शायद कुछ भी नहीं। लेकिन यदि आप किताबें पढ़ने के शौकीन हैं तो आपको डायरेक्टली या इनडायरेक्टली काफी फायदे हैं। बहुत कुछ नया सीख भी सकते हैं।