यदि अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहते हैं तो घर को फूलों से सजाना बेहतर उपाय है।फूलों से न सिर्फ घर आकर्षक बनता है, बल्कि घर के माहौल को एक अलग लुक भी मिलता है। यदि अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहते हैं तो घर को फूलों से सजाना बेहतर उपाय है। इसके लिए आप ऐसे फूलों का चयन करें, जो मौसम के अनुरूप हों। आजकल का मौसम फूलों के चयन से लेकर उनकी देखरेख तक के लिए खास मायने रखता है।


किन फूलों से अपना घर कैसे सजाएं


1.कारनेशंस, आर्किड्स, एन्थूरियम्स, ओरिएंटल लिली, जैसे फूल खूब खिलते हैं। अगर इन फूलों का थोड़ा ध्यान रखा जाए तो ये तरोताजा बने रहते हैं। इनके खूबसूरत ओैर वाइब्रेंट कलर्स आपके घर की शोभा को और भी बढ़ा देते हैं।


2.गेंदा , इस मौसम में गेंदे के पौधे लगाना बहुत आसान है। इन्हें आप अपनी बालकनी में लगा कर अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। गेंदे के फूल भी कई शेड्स में आते हैं. इनकी आप अलग-अलग वैराएटी लगा सकते हैं।


3.बालासम का पौधा गर्मियों के मौसम में बड़ी आसानी से लगा सकते हैं ।यह 30 से 40 दिनों के अंदर ही पौधे में फूल देना शुरु कर देता है. इसके अलावा ये पौधा आपके घर का वातावरण भी ठंडा बनाए रखता है।


4.घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप गुड़हल के अलग-अलग रंगों के फूल के पौधे अपने घर की बालकनी में लगा सकते हैं। गुड़हल के अलग-अलग रंग के फूल ना सिर्फ आपकी बालकनी को खूबसूरत बनाएंगे बल्कि आपके मन को भी खुश कर देंगे।


5.सूरजमुखी का पौधा उन्हीं में से एक है. विशेषज्ञों का मानना है कि सूरजमुखी को आप साल में 3 बार लगा सकते हैं. इसके लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है।सूरजमुखी को आप घर की बालकनी में लगा सकते हैं। जिससे यह आपके घर का तापमान संतुलित करने में भी मददगार होगा।


फूलों को कैसे रखें फ्रेश


1.इनके लिए रखे पानी को प्रतिदिन बदलें। फ्लोरिस्ट से राय लेकर आप पानी में फूलों की नेचर के हिसाब से फ्लॉवर फूड मिला सकते हैं। यह फूड दरअसल फूलों के जीवन को बढ़ाता है, लेकिन यह काम विशेषज्ञों की निगरानी में होना चाहिए।


2.रोज पानी बदलने के साथ आप स्टेम को आधा इंच काट दें। इससे फूलों की आयु लंबी होगी और वे तरोताजा रहेंगे। जिस चाकू से स्टेम काटें, उसकी धार तेज हो। साथ ही स्टेम को तिरछा काटें। इस बारे में भीफूलों के लिए डिस्टिल्ड वाटर सबसे अच्छा है, लेकिन यदि आप चाहें तो नल का पानी भी उपयोग कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि पानी न बहुत ठंडा हो और न ही गरम।


3. फूलों को छाया में रखें। ऐसी जगह तो इन्हें बिल्कुल न रखें, जहां सूरज की सीधी रोशनी पड़ती हो। फूलों को टीवी और फ्रिज जैसे इलैक्ट्रानिक उपकरणों के आसपास भी न रखें। इनसे निकलने वाली गर्मी से फूलों में डिहाइड्रेशन की प्रक्रिया तेज होती है और वह मुरझा जाते हैं।


4.यदि फूलों की पत्तियां पानी के नीचे आ रही हैं, तो उन्हें हटा दें क्योंकि ये पत्तियां माइक्रोबियल ग्रोथ को बढ़ावा देती हैं। इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप आने घर की बेहतर लुक के साथ ही महकता हुआ भी बनाए रख सकते हैं। आप फ्लोरिस्ट से जानकारी ले सकते हैं।


फूलों का एक अलग ही महत्त्व है


इंसान की जिंदगी में फूलों का एक अलग ही महत्त्व है. सौंदर्य व सजावट के अलावा संस्कारों, समारोहों और महत्त्वपूर्ण कार्यकलापों में फूलपौधों का इस्तेमाल किया जाता है. हर फूल एक निर्धारित समय के लिए अनुकूल मौसम और परिस्थितियों में ही खिलता और पनपता है. यदि इन फूल व पुष्पीय उत्पादों की कुदरती अवस्था में सुखाने की तकनीक विकसित की जाए तो इन्हें कुछ दिनों के बजाय महीनों और वर्षों तक घरों, दफ्तरों में सजाया जा सकता है।


गर्मियों के मौसम में पेड़-पौधों की देखभाल करनी पड़ती है। कड़कती धूप पौधों की चमक और रंग छीन लेती है। जिसके कारण पौधे मुरझाने लग जाते हैं। ऐसे में आप कुछ पेड़-पौधे घर की बालकनी में भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से पौधे सुरक्षित भी रहेंगे और मुरझाएंगे भी नहीं। बालकनी भी सुंदर दिखेगी।